VHP ने गुरुग्राम DCP को लिखा पत्र, कुनाल कामरा को शो हो रद्द, बताई वजह
नई दिल्ली, 09 सितंबर। स्टैंड अप कॉमेडियन कुनाल कामरा के शो को रद्द कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने पत्र लिखा है। गुरुग्राम में होने वाले होने वाले शो को रद्द करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि गुरुग्राम मे होने वाले शो को रद्द किया जाएगा, जोकि 17 सितंबर को होना है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया है कि कुनाल कामरा हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हैं, जिसकी वजह से शहर में तनाव की स्थिति खड़ी हो सकती है, लिहाजा उनका शो रद्द किया जाए।

वहीं विश्व हिंदू परिषद के पत्र पर स्टूडियो एक्सओ बार के जनरल मैनेजर साहिल दावरा ने कहा कि हमने शो को रद्द करने का फैसला लिया है। हम किसी भी तरह की मुश्किल नहीं चाहते हैं। बजरंग दल के दो आदमी यहां आए थे, उन लोगों ने हमे शो बाधा डालने की धमकी दी है। उन लोगों ने शो पर आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि वह इस शो को नहीं होने देंगे। बार के जनरल मैनेजर ने कहा कि मैं अपनी कंपनी को जोखिम में नहीं डालना चाहता हूं, यही वजह है कि हमने इस बाबत कोई पुलिस केस दर्ज नहीं कराया है।
बता दें कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने डीसीपी को पत्र लिखकर कहा है कि कुनाल कामरा हिंदू विरोधी हैं, वह हिंदू देवियों का अपमान उड़ाते हैं। वीएचपी ने कहा है कि कामरा के खिलाफ इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज है। गुरुग्राम में उनके शो से तनाव की स्थिति हो सकती है। अगर शो होता है तो हिंदू संगठन इसका विरोध करेंगे। वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ कलाकार कला को बर्बाद कर देना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे, हम उन्हें कही भी परफॉर्म नहीं करने देंगे। हम लोकतांत्रित तरीके से प्रदर्शन करेंगे और ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications