धीरे-धीरे खुल रहा है गुड़गांव का महाजाम, IFFCO चौक-गुड़गांव टोल से हटा जाम
नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे गुड़गांव में कल से भारी बारिश के बाद से लगा 25 किमी का लंबा महाजाम अब धीरे-धीरे खुल रहा है। ट्रैफिक पुलिस और सरकार की कोशिशों के बाद अब 18 घंटे बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे खुल रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक इफको चौक से लेकर गुड़गांव टोल प्लाजा तक जाम खुल गया है, लेकिन हीरो होंडा चौक पर अभी भी जाम लगा हुआ है। सबसे ज्यादा जाम एनएच-8 और सोहना रोड पर लगा है।
धीरे-धीरे खुल रहा है गुड़गांव का महाजाम
भारी बारिश के बाद कल शाम 6 बजे से लगे महाजाम के मद्देनजर गुड़गांव के कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। शहर में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से गुड़गांव न आने की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications