मालकिन से प्यार हुआ तो ड्राइवर ने मालिक को मौत के घाट उतारा
गुड़गांव। इकतरफा प्यार के चक्कर में गुड़गांव में नौकर ने मालिक को मौत के घाट उतार दिया। गुड़गांव में जीतन नाम के ड्राइवर को जब अपनी ही मालिकन से प्यार हो गया तो उसने मालिक को रास्ते का कांटा समझकर उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
जीतन गुड़गांव में जतिन के घर कार चलाता था और उसे अपनी मालिकन से इकतरफा प्यार हो गया। लेकिन जब इस बात की भनक जतिन ने ड्राइवर को अगले दिन से घर आने से मना कर दिया। मालिक के इस फरमान के बाद ड्राइवर जीतन आग बबूला हो गया और दीपक को अपने प्यार की राह में रोड़ा समझने लगा और उसे गोली मार दी।
जतिन ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले उसने दीपक की बहन के घर पर चोरी की और लाखों रुपए के गहने और नगदी लूट ली। इन पैसों से उसने पिस्तौल खरीदी और खूनी वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने जतिन को पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications