आप नेता योगेन्द्र यादव करोड़ों के मालिक, लेकिन नकद सिर्फ 2 हजार

योगेन्द्र यादव के साथ-साथ सात अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें कांग्रेस के राव धर्मपाल, इनेलो के जाकिर हुसैन, बसपा के धर्मपाल पहलवान राठी और निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल लतीफ शामिल हैं।
योगेंद्र यादव ने अपने हलफनामे में कहा कि वित्तीय संस्थानों में उनके 13,87,505 रुपये जमाना है। वर्ष 2012-13 में उनकी कुल आय 18,01,750 रुपये थी जबकि उनकी पत्नी मधुलिका की 2009-10 में आय 2,60,724 रुपये थी।
यादव की कुल चल-अचल संपत्ति 81,43,023 रुपये है और दिल्ली और गुड़गांव के चार बैंक खातों में उनके 9,75,955 रुपये जमा है। यादव ने कहा कि उन्होंने 2003 में अपने पैतृक गांव सहारनवास (रेवाड़ी जिला) में दो एकड़ भूमि खरीदी थी। इस भूमि वर्तमान कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। उनके पास एक कार है। यादव ने खुद को सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज का सीनियर फेलो बताया है। उनकी पत्नी मधुलिका दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications