गुरुग्राम की 17 हाई राइज बिल्डिंग को मिला ऑडिट का नोटिस
नई दिल्ली, 01 सितंबर। नोएडा स्थित ट्विन टॉवर को जिस तरह से पिछले महीने गिराया गया उसके बाद गुरुग्राम प्रशासन ने 17 हाई राइज सोसाइटी को नोटिस भेजा और इनके ऑडिट का आदेश दिया है। दरअसल पिछले साल गुरुग्राम में एक आवासीय हाई राइज बिल्डिंग की छत गिर गई थी, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गुरुग्राम प्रशासन ने यह नोटिस भेजा है। गौर करने वाली बात है कि गुरुग्राम के सेक्टर 109 में स्थित चिंटेल्स पैराडिसो सोसाइटी फ्लैट की छत गिर गई थी, जिसके बाद सोसाइटी में रहने वाले 58 लोगों ने मांग की थी कि इस पूरी बिल्डिंग का ढांचे का ऑडिट किया जाए। जिसके बाद गुरुग्राम प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि प्रशासन के आदेश के अनुसार 45 दिनों के भीतर इन बिल्डिंग का ऑडिट किया जाएगा। इस ऑडिट पर आने वाले खर्च को बिल्डिंग के डेवलपर्स को वहन करना होगा। इस बीच डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने डेवलपर्स के साथ बैठक मे हिस्सा लिया। इसके साथ ही इस बैठक में ऑडिट फर्म ने भी हिस्सा लिया। बैठक में सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेंट भी शामिल थे। यह बैठक 31 अगस्त को हुई थी। यादव ने कहा कि प्रशासन ने चार अनुभवी फर्म को चुना है जोकि पहले चरण में बिल्डिंग का विजअल निरीक्षण करेंगे।
अधिकारियों ने 17 अन्य सोसाइटी के डेवलपर्स को भी नोटिस भेजा है और इन सोसाइटी के डेवलपर्स को कहा है कि वह अपनी बिल्डिंग्स के ढांचे और आर्किटेक्ट डिजाइन को शुक्रवार तक डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर्स के पास जमा कराएं। बैठक में हिस्सा लेने वाले डेवलपर्स में M3M, डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड, राहेजा डेवलपर्स, यूनिटेक लिमिटेड, महिंद्रा लाइफस्पेसेज औरा लिमिटेड व अन्य शामिल हैं। ऑडिट फर्म को काम देते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इस कंपनी ने डेवलपर्स के साथ पहले काम ना किया हो। सोसाइटी में रहने वाले लोगों को पांच दिन पहले ऑडिट की जानकारी दे दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications