दुनिया का पहला ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर भारत के इस शहर में बन रहा, लॉन्चिंग करेंगे मोदी

जामनगर। गुजरात के जामनगर जिले में दुनिया का पहला ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर होगा। इस सेंटर में 100 से ज्यादा देशों की दवाओं पर रिसर्च किया जा सकेगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेंटर का शिलान्यास कराने गुजरात आएंगे।

'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें दिया बड़ा जिम्मा'

'विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें दिया बड़ा जिम्मा'

केंद्रीय मंत्री सर्वानंदा सोनोवाल ने कहा कि, जामनगर में विश्व का पहला वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 19 तारीख को इसकी लॉन्चिंग के लिए आएंगे। 250 मिलियन डॉलर की लागत से स्थापित होने जा रहे इस "ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर" के लिए गुजरात सरकार ने 35 एकड़ जमीन मुफ्त में आवंटित की है।

सरकार ने 35 एकड़ जमीन मुफ्त में दी

सरकार ने 35 एकड़ जमीन मुफ्त में दी

मेडिकल आॅफिसर्स के मुताबिक, जामनगर में स्थापित किए जा रहे "ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर" में 138 देशों की दवाओं पर रिसर्च होगा। केंद्रीय मंत्री सर्वानंदा सोनोवाल ने यहां उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

यह कब तक होगा शुरू?

यह कब तक होगा शुरू?

मंत्री ने कहा कि, 'गुजरात सरकार की ओर से जामनगर जिले में गोरधनपार के पास 35 एकड़ जमीन आवंटित की गई, इस​के लिए भूपेंद्र पटेल और उनकी सरकार को धन्यवाद दे रहा हूं। गौरवान्वित करने वाले इस केंद्र की खुद प्रधानमंत्री देख-रेख कर रहे हैं। यह सेंटर 2024 तक पूरी तरह शुरू हो जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+