विवाहिता को सिगरेट से दागा और चप्पलों से मारता रहा दुष्कर्मी, है​वानियत का वीडियो भी बनाया

कच्छ. गुजरात में कच्छ के निकट रापर तहसील के एक गांव में महिला से दरिंदगी की गई। दुष्कर्म कर उसके गुप्तांग पर जलती सिगरेट दागी गईं। बलात्कारी ने उसे चप्पलें भी मारीं। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला से दरिंदगी करने वाले की पहचान मनसुख उर्फ मनियो गाभाभाई कोली के रूप में हुई है।

woman physically harassed by man in kutch gujarat

मनसुख उर्फ मनियो गाभाभाई कोली उक्त महिला के चाचा के खेतों में काम किया करता था। दुष्कर्म की वारदात की रोज उसने महिला से मारपीट कर ज्यादती शुरू कर दी। दरिंदगी की और वीडियो भी बनाया। वीडियो में वह उस विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए नजर आ रहा है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। वीडियो देखने के बाद उस दरिंदे की तलाश शुरू कर दी। संवाददाता ने बताया कि, एक वीडियो में पीड़िता दुष्कर्मी से खुद को छोड़ने की विनती करती दिख रही है, लेकिन उस दरिंदे पर कोई असर नहीं हुआ। वह उससे ज्यादती करता रहा। यहां तक कि, उसने पीड़िता के गुप्तांग पर चप्पल मारीं और उसे सिगरेट से भी जला दिया। वह खुद ही अपने मोबाइल में हैवानियत का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

woman physically harassed by man in kutch gujarat

पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर दरिंदे ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दीं। बाद में यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि, जो वीडियो ​सामने आया है वह तकरीबन 6 महीने पुराना है। तभी से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर दरिंदगी करता आ रहा था। वह अपने नशा करने के लिए पीड़िता से रुपये भी ऐंठता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया और उसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी के दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस की पांच टीमें उसे खोजने में लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+