गुजरात: चक्रवात के नाम पर महिला ने एक महीने की बेटी का नाम रखा बिपरजॉय, शेल्टर होम में ली शरण
गुजरात में एक महिला ने अपनी महीने भर की बेटी का नाम बिपरजॉय रखा है।
प्राकृतिक आपदाओं पर बच्चों का नामकरण करने की प्रथा गुजरात में भी देखने को मिली। जहां चक्रवात बिपरजॉय के नाम पर एक महिला ने अपनी एक महीने की बेटी का नाम बिपरजॉय रखा।
कच्छ जिले के जखाऊ में आश्रय गृह में रह रहे बच्ची का परिवार चक्रवात के प्रभाव के कारण सुरक्षित इलाकों के कैंप पर है। बिपरजॉय नाम का शाब्दिक अर्थ आपदा है। ये नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया।

WMO ने प्रत्येक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बेसिन में चक्रवातों के नामकरण के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित किए हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक रह सकते हैं, जिसका मतलब है कि कई चक्रवात एक साथ आ सकते हैं। ऐसे में मौसम के पूर्वानुमानकर्ता भ्रम से बचने के लिए प्रत्येक उष्णकटिबंधीय चक्रवात को एक नाम दे देते हैं।
भूकंप और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बाद बच्चों के नामकरण का निराला चलन कोई नया नहीं है, लेकिन भारतीयों ने एक कदम आगे बढ़कर अपने बच्चों का नाम घातक कोरोनावायरस के नाम पर रखा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में, COVID-19 महामारी के चरम के दौरान, एक नवजात बच्ची का नाम घातक वायरस के नाम पर कोरोना रखा गया। इसी तरह, दो अन्य बच्चों का नाम आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में घातक फ्लू के नाम पर रखा गया था, यहां तक कि उनके माता-पिता ने यह कहकर ऐसे नामों को सही ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications