IAS की पत्नी को हुई गैंगस्टर से मोहब्बत से लेकिन इस इश्क का हुआ खौफनाक अंजाम

फिल्मों में आपने गैंगस्टर की लव स्टोरी देखी होगी। जिसमे हिरोईन गैंगस्टर के प्यार में पड़ जाती है और वह अपने परिवार तक को भूल जाती है। इसी तरह की कहानी रियल लाइफ में सामने आई है। गुजरात के गांधीनगर में आईएएस की पत्नी की आत्महत्या का मामला सामने आया है।

आईएएस अधिकारी की पत्नी एक गैंगस्टर के प्यार में फंस गई। हालांकि महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह जिसके प्यार में है वह अपराधी है। गौर करने वाली बात है कि महिला और आईएएस पति पहले ही एक दूसरे से अलग हो गए थे।

ias

पति के घर के बाद आत्महत्या

महिला की आत्महत्या के बाद महिला के माता-पिता ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया है, जिसके बाद गांधीनगर पुलिस इस मामले को बंद कर सकती है।

आईएएस अधिकारी रजनीत कुमार की पत्नी सूर्या ने पति के घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी। यह मामला शनिवार की सुबह सामने आया। जब गांधीनगर के सेक्टर 19 में स्थित रजनीत कुमार के घर के बाहर उनकी पत्नी ने जहर खा लिया।

सचिव के पद पर तैनात IAS अधिकारी

रजनीत कुमार गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन में सचिव के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी सूर्या का गांधी नगर के सिविल अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। सूर्या ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को पत्र लिखा था।

हिस्ट्रीशीटर के साथ भागीं

इसमे उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में उसका एक दोस्त जोकि हिस्ट्रीशीटर है, जोकि मदुरई का रहने वाला है। उसे हाई कोर्ट महाराजा के नाम से जाना जाता है। वो एक अपहरण में शामिल है, जिसमे मुझे भी फंसाया गया।

आरोप है कि इस मामले में आरोपी हाई कोर्ट महाराजा के साथ सूर्या 9 महीने पहले भाग गई थीं। लेकिन इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं होने के चलते महाराजा बच जाएगा। जाएगा।

नहीं पता था कि वो अपराधी है

अपने सुसाइड नोट में सूर्या ने लिखा वह कर्ज में फंस गई थी, उसके पास महाराजा की मदद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूर्या को नहीं पता था कि महाराजा अपराधी है, वह उसके साथ रिलेशनशिप में 9 महीने पहले ही आई थी, दोनों ने मिलकर सैलून का बिजनेस शुरू किया था।

पति दर्ज करा सकते हैं केस

पुलिस ने बताया कि सूर्या के शव को उनके माता-पिता को सोमवार को सौंप दिया गया है। परिवार शव को अपने गृह जिले मदुरै लेकर गए हैं। वहीं रजनीत कुमार के वकील हितेश गुप्ता का कहना है कि उनका मुवक्किल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर सकता है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सूर्या के माता-पिता से बात की और उनसे शिकायत दर्ज करने को कहा। लेकिन उनका कहना है कि हमने पहले ही परिवार के एक सदस्य को खो दिया है, लिहाजा हम कोई केस नहीं दर्ज कराना चाहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि अगर माता-पिता शिकायत नहीं दर्ज कराना चाहते थे, अगर सूर्या के पति जो उनसे पहले ही अलग हो गए थे, वो शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं तो कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+