प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मारा, सबूत मिटाने जंगल में फेंकी लाश, मगर नहीं बच पाए, VIDEO

जूनागढ़. यहां एक ​बार फिर "पति-पत्नी और वो" का मामला सामना आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वारदात के साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को जंगल में फेंका। उसके बाद प्रेमी के साथ कहीं भाग गई। जब काफी समय तक महिला के पति को लोगों ने नहीं देखा तो संदेह हुआ। बाद में जंगल से एक लाश मिली। जिसकी शिनाख्त कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी यानी मृतक की पत्नी और पत्नी के प्रेमी को धर दबोचा।

प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को लगाया ठिकाने

प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को लगाया ठिकाने

हत्यारोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि, बीते 12 मार्च को राजकोट के कोठारिया रॉड क्षेत्र के निवासी मनोजभाई कांतिलाल सीमेजिया की लाश मेंदरडा के पास स्थित सासन के जंगल से मिली थी। पोस्टमार्टम करवाने पर पता चला कि उसकी हत्या की गई। इस मामले में मृतक के परिजनों की पूछताछ हुई तो उसकी पत्नी वर्षाबेन का हिंमत महेता नामक युवक से अवैध संबंध होने की हकीकत सामने आई। साथ ही परिजनों ने इन दोनों पर मनोजभाई की हत्या का आरोप भी लगाया था।

परिजनों से पूछताछ में सामने आई सचाई

परिजनों से पूछताछ में सामने आई सचाई

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वर्षाबेन समेत हिंमत महेता को खोज निकाला। जिसके बाद पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उन्होंने माना कि, उनके अवैध संबंध में वर्षाबेन का पति रोड़ा बन रहा था। जिसके चलते उसको मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया था। इसी कारण घूमने के बहाने उसे पहले चोटिला ले गए, लेकिन वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण सासन के जंगलों में पहुंचे।

जंगल घूमने गए, वहीं मारकर भागे

जंगल घूमने गए, वहीं मारकर भागे

वहां, दोनों ने मनोजभाई को पहले विदेशी शराब पिलाई, बाद में उसके सिर को जमीन पर पटककर उसे मार डाला। सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को जंगल में दूर फेंक दिया और फिर दोनों फरार हो गए। अब दोनों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+