Maya Kodnani: कौन हैं माया कोडनानी, जो नरोदा नरसंहार मामले में हुईं बरी, गुजरात सरकार में बनी थीं मंत्री
गुजरात के नरोदा नरसंहार मामले में कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री माया कोडनानी को बरी कर दिया।

Who is Maya Kodnani: गुजरात दंगे के नरोदा नरसंहार मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस नरसंहार मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इसमें एक आरोपी माया कोडनानी भी थीं। कोर्ट ने माया कोडनानी को भी बरी कर दिया है।
कौन हैं माया कोडनानी
माया कोडनानी गुजरात दंगे के नरोदा नरसंहार मामले की आरोपी थीं। माया कोडनानी गुजरात बीजेपी की नेता हैं। उन्होंने गुजरात के नरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था और विधायक निर्वाचित हुई थीं। गुजरात सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री भी बनी थीं।
86 आरोपियों पर चल रहा था मुकदमा
उन्हें नरोदा नरसंहार मामले में आरोपी बना गया था। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें निर्दोष घोषित कर दिया था। बता दें कि 2002 में हुए इन दंगों में 11 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में माया कोडनानी के अलावा बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत 86 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा था।
भाजपा से माया कोडनानी 3 बार विधायक निर्वाचित हुई थीं। वे नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। 2018 में जब इस मामले में फैसला आया था तो उन्होंने कहा था कि मैं बेहद खुश हूं कि न्याय हुआ। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं।
उन्होंने अहमदाबाद निकाय चुनावों से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। माया कोडनानी पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकालजिस्ट) हैं। लेकिन सियासी सफर शुरू करने के बाद उन्होंने अपना पेशा छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- 2002 Gujarat Riots: नरोदा गाम दंगा केस में बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री माया कोडनानी समेत सभी आरोपी बरी












Click it and Unblock the Notifications