Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीवी रूठकर मायके गई तो पति ने बच्चों संग लगा ली फांसी, पड़ोसियों को घर में लटकी मिलीं 3 लाशें

भावनगर। गुजरात के भावनगर शहर में एक शख्स ने अपने दो बच्चों समेत फांसी लगा ली। तीनों की लाशें पड़ोसियों ने घर में लटकी देखीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। सामने आया कि, मृतक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। घर पर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। ऐसे ही फसाद से नाराज पत्नी एक दिन रूठकर मायके चली गई। उसके पीछे से ही पति ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे से लटकाने के बाद खुद फांसी लगा ली।

When her wife went to maternal home, her husband Ends life with children at bhavnagar

संवाददाता ने बताया कि, सामूहिक खुदकुशी का यह मामला वरतेज के नवागाम का है। मरने वाला शख्स पेशे से मजदूर था। उसका नाम नागजीभाई चौहाण था। उम्र 30 साल थी। दोपहर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने झांककर देखा तो वहां तीन शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस द्वारा मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रथमदृश्या खुदकुशी का कारण उसकी आर्थिक स्थिति व पत्नी का पास न होना ही है। काम-धंधा न होने के चलते घर में आर्थिक तंगी चल रही थी। खुद को मारने की सोचने के साथ ही नागजी ने 3 साल की बेटी प्रतिज्ञा और 5 वर्षीय बेटे मानव को भी फांसी पर लटकाया और खुद भी फांसी लगाई।

When her wife went to maternal home, her husband Ends life with children at bhavnagar

एक पड़ोसी ने कहा कि, नागजी अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था। पत्नी भी उसके साथ मजदूरी कर घर का गुजारा चला रही थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले कई महीनों से सारे काम-धंधे बंद होने के कारण आर्थिक हालात नाजुक हो गए। इसी बीच पड़ोसियों व नागजी के काफ़ी समजाने के बाद भी पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इस बात से दुःखी होकर नागजी ने आखिरी कदम उठा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+