रूस वापस नहीं जा पाए तो द्वारका में ही हुई पति-पत्नी की व्यवस्था, सरकार को बोला थैंक्यू- VIDEO

द्वारका। भारत में लागू कोरोना-लॉकडाउन के रूस का एक दंपति अपने घर नहीं लौट सका। उनके साथ 6 साल का बच्चा भी था। उनके अनुरोध पर द्वारका के प्रशासन ने यहीं उनकी व्यवस्था करा दीं। वे तीनों मार्च की शुरूआत से ही यहां ठहरे हुए हैं। उनके रहने-खाने समेत तमाम इंतजाम हैं। इनके सकुशल होने के कारण अब रूस में रह रहे उनके अन्य परिजनों को भी चिंता नहीं सता रही। पति-प​त्नी ने भारत में एक मेहमान जैसा स्वागत और व्यवस्थाएं होने पर आभार जताया है।

द्वारका में ठहरे रूस के पति-पत्नी, व्यवस्था से खुश

द्वारका में ठहरे रूस के पति-पत्नी, व्यवस्था से खुश

इन रूसी पति-पत्नी ने वीडियो जारी किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि, यहां की सरकार हमारा एक परिवार की तरह ही ध्यान रख रही है। हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।'
संवाददाता ने बताया कि, इन पति-पत्नी के नाम ज्युजीन विटाली और ज्युजीन गालीना हैं। दोनों अपने 6 साल के बेटे स्कवीअलटोस्लव के साथ दो मार्च को द्वारका घूमने आए थे। काफी दिन आनंद ​में बिताए। इसी बीच मार्च के आखिरी हफ्ते में कोरोना महामारी की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन लागू हो गया। ऐसे में वे तीनों रूसी नागरिक यहीं रुक गए।

6 साल का बेटा साथ आया था, 6 माह की प्रेग्नेंट भी है गालीना

6 साल का बेटा साथ आया था, 6 माह की प्रेग्नेंट भी है गालीना

इनकी व्यवस्था व्रजधाम सोसायटी में रहने वाले ब्राह्मण परिवार के मकान में हुई। जहां राजस्व विभाग की टीम इस परिवार के भोजन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में जुट गईं। पति ज्युजीन विटाली ने कहा- ये मेरी वाइफ गालीना छह माह की प्रेग्नेंट हैं। इसलिए, स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकिता गोस्वामी नियमित रूप से हम पर ध्यान दे रही हैं। वे सभी आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवा रही हैं।'

भारतीय कल्चर से बहुत प्रभावित हुए

भारतीय कल्चर से बहुत प्रभावित हुए

एक डॉक्टर ने बताया कि, गर्भवती महिला की सोनोग्राफी और रक्त की जांच करवाने पर दोनों रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। भारत में हुई इस तरह की देखभाल से यह रूसी परिवार काफी खुश है और इन्हें यहां का एटमॉस्फियर भी काफी पसंद आया है। वे भारतीय कल्चर से काफी प्रभावित हुए हैं। दंपति भावुक होकर आभार भी व्यक्त करता है।

रूस की राजधानी से ज्यादा सेफ फील कर रहे

रूस की राजधानी से ज्यादा सेफ फील कर रहे

कोरोना की आशंका पर दंपति ने कहा, ''हम तो सेफ हैं, सबके पहले ही टेस्ट हो चुके हैं। हमारे यहां रूस की राजधानी मॉस्को में इन दिनों स्थिति काफी गंभीर है। मगर, देवभूमि द्वारका में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया। इसलिए हम यहां ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+