जन्म के कुछ महीने बाद ही पिता चल बसे, मां की परवरिश में बेटी ने बिना ट्यूशन ही 10वीं टॉप किया- VIDEO
राजकोट। आज गुजरात माध्यमिक बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। यहां राजकोट की एक छात्रा मानसी ने 99.99% मार्क्स के साथ टॉप किया। मानसी ओझा परिवार की बेटी है, उसके पिता नहीं हैं। मां गीताबेन ने ही उसकी परवरिश की। गीताबेन बताती हैं कि, मानसी एक साल की भी नहीं हुई थी, तब उसके सिर से पिता का साया उठ गया था। मैंने ही बेटी को पाला। अब पढ़ाई में उसके बेहतर प्रदर्शन से मुझे उस पर गर्व हो रहा है।' यह कहते हुए गीताबेन की आंखें खुशी से छलक उठीं।

हर रोज 8 घंटे से ज्यादा समय तक पढ़ाई की
वहीं, मानसी ने भी मम्मी की तारीफ की। दोनों को लोग दाद दे रहे हैं। कई लोगों ने मानसी को दुआ भी दीं, क्योंकि वो बिना किसी ट्यूशन के इतने ज्यादा मार्क्स लेकर आ गई। अपने बारे में बताते हुए मानसी बोलीं- ''मैं धोलकिया स्कूल से पढ़ी। हर रोज 8 घंटे से ज्यादा समय तक स्टडी की। साथ ही होमवर्क और पुराने पेपर को सॉल्व करना मेरी आदत बन गई थी। जहां भी मुझे समझने में प्रॉब्लम होता था, वहां मेरी स्कूल के टीचर्स मेरी मदद कर देते थे। इसी कारण मुझे कभी ट्यूशन लेने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई।'

मानसी ने अन्य विद्यार्थियों के लिए दिया यह संदेश
मानसी ने कहा कि, ''आगे चलकर मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। अन्य विद्यार्थियों को भी संदेश देते हुए उसने कहा कि, अगर संकल्प दृढ़ हों, तो सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।' मानसी की मां ने बताया कि, जब बेटी 7 महीनों की थी, तभी पिता का देहांत हो गया था। तब से सारी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ पड़ी थी।
मैंने नौकरी शुरू कर पढ़ाने का संकल्प लिया था
मानसी की मां आगे बोलीं- ''मैंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने का संकल्प कर लिया था। कुछ ही समय बाद मैंने नगर प्राथमिक शाला नं-17 में नौकरी शुरू कर दी। घर की आर्थिक स्थिति को समझते हुए मानसी ने भी 10वीं में ट्यूशन रखने से इन्कार कर दिया।''
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications