VIDEO: स्पीड ब्रेकर से बाइक कुदाकर एलआरडी जवान को नीचे गिराया, हुई दर्दनाक मौत

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के फतेहगंज सर्किल के पास एक बाइक सवार ने एलआरडी जवान की जान ले ली। एलआरडी जवान उस बाइक सवार के पीछे बैठा था और वह बाइक सवार कर्फ्यू-भंग का आरोपी था। एलआरडी जवान उस पर कार्रवाई कराने के लिए उसे थाने ले जा रहा था। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए उस बाइक सवार ने तेजी से बाइक दौड़ाई। रोड पर स्पीड ब्रेकर आया तो तेज रफ्तार बाइक पर पीछे बैठा जवान उछलकर नीचे गिरा। वहीं, बाइक वाला अपनी बाइक समेत फरार हो गया।

Watch: Vadodara LRD jawan killed when fallen off the bike of a accused of lockdown violation

रोड पर गिरे एलआरडी जवान को देखकर आस-पास खड़े लोग उठाने दौड़े। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसकी आखिरी सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल ले गए तो वहां दम तोड़ दिया। उसे बाइक से नीचे गिराने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

संवाददाता ने बताया कि, उस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस बाइक सवार को जा पकड़ा। जिस एलआरडी जवान की मौत हुई, उसका नाम प्रितेश सोलंकी था। प्रितेश रात के समय फतेहगंज सर्किल पर तैनात था। वहीं, रोजिज गार्डन निवासी कुशवंत गोत्रा ने ट्रैफिक नियम तोड़े।

इस पर प्रितेश ने कुशवंत को कहा कि तुम पर कार्रवाई होगी। कुशवंत ने कहा कि, थाने चलते हैं। तब प्रितेश उसकी बाइक पर बैठ गया और उसे फतेहगंज थाने ले जाने लगा। मगर, कुशवंत ने प्रितेश के बाइक पर बैठते ही बाइक तेजी से भगानी शुरू कर दी। स्पीड ब्रेकर कुदाकर उसने प्रितेश को नीचे गिरा दिया और वहां से फरार हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+