तौकते तूफान से गुजरात में भारी तबाही, CM बोले- 40 हजार पेड़ गिरे, साढ़े 16 हजार झोपड़ियां बर्बाद हुईं

गांधीनगर। चक्रवाती तूफान 'तौकते' से गुजरात में बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है। 21 जिले भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। चक्रवातीय आंधी और आसमानी बिजली से हजारों पेड़-परिसर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दोपहर को जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में चक्रवात से बहुत नुकसान पहुंचा है। 40 हजार पेड़ गिरे हैं और साढ़े 16 हजार झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि, तीन लोगों की जान जाने की खबर आई है।

Gujarat CM Vijay Rupani high-level review meeting on cyclone situation and rainfall conditions , know what he says on tauktae effect

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: Gujarat में Landfall के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात तौकते ! | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने किया रूपाणी को फोन
    राजधानी गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात की स्थिति पर समीक्षा और तैयारियों पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में चक्रवात से खासे प्रभावित 14 तटीय जिलों को लेकर बातचीत हुई। अधिकारियों ने उन्हें वर्षा की जानकारी दी। वहीं, आज गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

    Gujarat CM Vijay Rupani high-level review meeting on cyclone situation and rainfall conditions , know what he says on tauktae effect

    एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटीं
    नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि गुजरात की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि, हवा की गति अब कम हो चुकी है। प्रधान बोले, "चक्रवात के कारण पेड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गुजरात के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने हमें सूचित किया है और पुष्टि की है कि कोई भी मौत नहीं हुई है।"

    Gujarat CM Vijay Rupani high-level review meeting on cyclone situation and rainfall conditions , know what he says on tauktae effect

    एसएन प्रधान ने कहा कि, अब शायद कुछ और घंटों में तूफान कमजोर होता चला जाएगा। इसे देखते हुए राज्य में कोविड से संबंधित आवश्यक यातायात भी बहाल कर दिया गया है। ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट के अलावा, एनडीआरएफ ने राजस्थान, पंजाब या महाराष्ट्रजैसे अन्य राज्यों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों की देखभाल की है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+