Vande Bharat Accident: भैंसों के झुंड से टकराई वंदेभारत ट्रेन, इंजन के फ्रंट का हुआ बुरा हाल

Vande Bharat train’s front nose damaged after cattle run over incident near ManiNagar in Gujarat

Vande Bharat Express को हाल ही में पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई और गांधीनगर के बीच शुरू किया था। मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को कुछ भैंसें से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर से ट्रेन का अगले हिस्से को काफी नुकासान पहुंचा है। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकरा गई। यह घटना सुबह 11:18 मिनट पर हुई।

Recommended Video

      Vande Bharat Express का हुआ Accident, हफ्ते भर पहले PM ने दिखाई थी हरीझंडी | वनइंडिया हिंदी | *News
      Vande Bharat Accident, train collides with buffaloes damaged the front part of engine Maninagar

      इस एक्सीडेंट के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया। जिस कारण से ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। ट्रेन को 11:27 बजे फिर रवाना किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुंबई और गांधी नगर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

      रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना से ट्रेन के अगले हिस्से को थोड़ा सा नुकसान हुआ। ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है। शर्मा ने कहा कि ट्रेन के आगे का हिस्सा जो टूटा है उसे ठीक किया जाएगा। ट्रेन को समय से ही संचालित किया जाएगा। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया।

      बताया जा रहा है कि, गैरातपुर-वतावा स्टेशन के बीच ट्रैक पर अचानक 3-4 भैंस आ गईं। इससे ट्रेन के अगले हिस्से को कुछ नुकसान पुहंचा। हालांकि, ट्रेन में इससे कोई खराबी नहीं आई है। रेल अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में गाय-भैंस पालने वाले वंदे भारत के टाइम टेबल से वाकिफ नहीं हैं। यही वजह है कि भैंसों के झुंड पटरियों पर आ गया।

      रेलवे की ओर से आसपास के गांवों में लोगों को समझाया जा रहा है कि ट्रेक के आसपास मवेशियों को खुला ना छोड़ें। यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+