भारत के इस थाने में है चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर, यहां रोते नहीं खेलते-कूदते हैं शिकायकर्ताओं के बच्चे
वड़ोदरा। क्या आपने कहीं ऐसा थाना देखा है जहां शिकायत करने आने वालों के बच्चों को खिलाने-दुलारने की सुविधा हो। अब तक शायद नहीं देखा होगा, आज देखिए। ऐसा थाना गुजरात के वडोदरा में है, जहां चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर तैयार किया गया है। इस चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर में शिकायतकर्ता के और महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों को संभाला-दुलारा जाता है। इस कॉर्नर में बच्चों के लिए कई तरह का इंटीरियर है। साथ ही खिलौने भी हैं।

चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर वाले थाने की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि, यहां क्या-क्या है और बच्चे कैसे लग रहे हैं। वड़ोदरा में ऐसी सुविधा पहले नहीं थी, यह हाल ही में तैयार हुई है।

- गुजरात पुलिस में कार्यरत वडोदरा की एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि, मुझे यहां अपने बच्चे को लाकर बहुत अच्छा लगा। उसने कहा कि, मैं पुलिस स्टेशन में काम करती हूं, लेकिन मेरा बच्चा छोटा है..जो कि रोता चिल्लाता था। अब मैं उसे यहां पर छोड़ देती हूं।

- वड़ोदरा की शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि, हमें पुलिस की मदद चाहिए थी, तो मैं जब पुलिस स्टेशन आई तो बच्चा साथ था। वो यहां आराम से खेला और हमने अपना काम किया। यहां चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
- वड़ोदरा थाने के पुलिस अधिकारी ने कहा कि, यह चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर शिकायतकर्ता के छोटे बच्चों और महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों को संभालने के लिए बनाया गया है। यहां बच्चों को नॉलेज भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications