WHO चीफ बोले- मैं पक्का गुजराती हो गया हूं, मोदी ने कहा- आज से आपका नाम 'तुलसी भाई'
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशियों की मौजूदगी रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर डॉ. टेड्रोस भी भारत आए। वह मोदी से मिले और उनकी उनसे काफी बातें हुईं।

मोदी ने WHO डायरेक्टर का गुजराती नाम रखा
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि, डॉ. टेड्रोस मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। वह मुझे बता रहे थे कि उन्हें भारत के शिक्षक ने पढ़ाया है। डॉ. टेड्रोस कह रहे थे कि मैं पक्का गुजराती हो गया हूं। मेरा कोई गुजराती नाम रख दो, तो आज से मैं अपने दोस्त का नाम 'तुलसी भाई' रखता हूं!

बता दें कि, डॉ. टेड्रोस घेब्रयेसस के अलावा विदेश से ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी गुजरात आए हैं। प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने आज यहां गांधीनगर में महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मॉरीशस के PM प्रविंद जगन्नाथ ने कहा कि, आज आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना मेरे लिए गर्व की बात है।

प्रविंद जगन्नाथ ने बोले,
"विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में 80 प्रतिशत लोग पारंपरिक औषधि का इस्तेमाल करते हैं। और, भारत दुनिया का औषधालय है। हमें न केवल औषधि के ज्ञान का सम्मान करना चाहिए, बल्कि उसे बचाना और उसको बढ़ावा भी देना चाहिए।"
मॉरिशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ और WHO चीफ डॉ. टेड्रोस घेब्रयेसस के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications