निलंबित IAS गौरव दहिया ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली दिल्ली की महिला पर केस किया
अहमदाबाद। गौरव दहिया पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली दिल्ली की महिला के खिलाफ गौरव ने केस दर्ज करा दिया है। गौरव दहिया गुजरात कैडर के वही आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें सरकार ने दो शादियों के चक्कर में निलंबित कर दिया था। गौरव पर जिस महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए, उसका कहना है कि गौरव ने यौन शोषण करने के लिए गुपचुप शादी की और रिश्ता छिपाए रखने की कोशिश की।'

गौरव कहते रहे- मेरा उससे ब्याह नहीं हुआ
जबकि, गौरव कहते रहे हैं- 'मेरा उससे ब्याह नहीं हुआ।' इस प्रकार दोनों के बीच विवाद चरम पर है। गौरव ने उस महिला के खिलाफ जबरन धन वसूली, आपराधिक साजिश रचने व आत्महत्या की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, वो महिला अपनी इस बात पर टिकी हुई है कि, 'गौरव ने शादीशुदा होकर भी दूसरी औरत से संबंध बनाए। वह मेरा यौन शोषण करता था। रिश्ते में रहते हुए कई साल तक हम साथ रहे। उसको मुझसे एक बेटी भी पैदा हुई है।''

'मेरे खिलाफ आपराधिक साजिश रची'
बहरहाल, गौरव दहिया ने उस महिला के खिलाफ दिल्ली के मालवीय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दहिया की ओर से कहा गया है कि, 'वो महिला और उसके पति ने मिलकर आपराधिक साजिश रची। फिर मुझसे प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांगने लगी।'

'दहिया यौन शोषण करता था, वो मेरी बच्ची का बाप है'
बता दें कि, उक्त महिला ने नवंबर 2015 में गौरव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गौरव को अपनी तीन साल की बेटी का बाप बताया। इस मामले में आइएएस सुनयना तोमर सहित पांच महिला आइएएस अधिकारियों ने जांच की थी। जिसके चलते गौरव को गुजरात सरकार ने निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications