दिल्ली के बाद सूरत में चाकूबाजी, पिता ने बेटी को 25 बार चाकू से गोदा; सामने आई ये वजह
Surat Crime: दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस के बाद सूरत में चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक पिता अपनी बेटी पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहा है।

Surat Crime: दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस की आंच ठंडी हुई भी नहीं थी कि गुजरात के सूरत शहर में चाकूबाजी का नया मामला सामने आ गया। यहां एक पिता ने अपनी बेटी पर 25 बार चाकू से वार किया। घटना 18 मई की बताई जा रही है। जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद पिता ने गुस्से में आगबबूला होकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला कडोदरा इलाके की सत्य नगर सोसायटी का है। यहां एक किराए के मकान में रामानुज पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ रहता है। रामानुज ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। महिला घायल होकर गिर गई। बच्चों ने पिता को रोकने का प्रयास किया। बहादुरी से बेटी ने पिता का हाथ पकड़ा । धक्का-मुक्की के बीच पिता का बेटी पर गुस्सा उतर गया। चाकू से एकाएक 25 बार वार किए। हत्यारे पिता से बचने के लिए बेटी कमरे में घुस गई। पिता ने बेटी का पीछा किया और चाकू से वार करता रहा।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता रामानुज को पकड़ लिया। उनके पास से हथियार भी कर लिया गया। मामले के मुख्य जांचकर्ता इंस्पेक्टर आरके पटेल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।
हत्या के पीछे ये वजह
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर बेटी के छत पर सोने के मुद्दे पर रामानुज का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। मामूली बहस के दौरान आरोपी अपना आपा खो बैठा। जिसके बाद बेटी को मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications