राहुल गांधी के गुजरात दौरे से पहले पार्टी को झटका, प्रदेश यूथ अध्यक्ष विश्वनाथ वाघेला का इस्तीफा

गांधीनगर, 04 सितंबर: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे से पहले गुजरात में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब राहुल गांधी का एक दिन बाद यानी सोमवार को गुजरात दौरे पर आना है। 35 वर्षीय विश्वनाथसिंह वाघेला को इस साल जनवरी में गुजरात युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

 Gujarat Youth Congress

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एक्टिव हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। 'भारत जोड़ी यात्रा' से पहले राहुल बूथ लेवल के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। सोमवार को कांग्रेस नेता अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस बीच गुजरात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला का इस्तीफा पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। इधर, वाघेला के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात भाजपा के प्रवक्ता रुतविज पटेल ने कहा, "राहुल गांधी कल 'कांग्रेस में शामिल होने के अभियान' के लिए गुजरात आ रहे हैं, लेकिन राज्य में 'कांग्रेस छोड़ो अभियान' जारी है।"

बता दें कि वाघेला को इस साल जनवरी में राज्य यूथ कांग्रेस का चीफ नियुक्त किया गया था। इससे पहले गुलाम नबी आजाद के रूप में पार्टी को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+