मुंबई से आने वाली ट्रेन के टॉयलेट में लगा था जासूसी कैमरा, वायुसेना के जवान ने दी खबर तो चला पता

अहमदाबाद। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से भगत की कोठी-अहमदाबाद को जाने वाली रेलगाड़ी में एक जासूसी कैमरा लगा था। यह कैमरा रेलगाड़ी के टॉयलेट में लगा हुआ था। इसी रेलगाड़ी में वायुसेना का एक जवान चढ़ा, वह जब रेलगाड़ी के टॉयलेट में गया तो उसे वहां पर कैमरे लगे होने का संदेह हुआ। वहां जब उसने पावर बैंक को निकाला तो उसमें कैमरा मिला। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी। फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

spy camera in train: Spycam found in the trains toilet

अहमदाबाद रेलवे पुलिस की ओर से बताया गया कि, इस मामले में एक हाउसकीपर को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान जहीउद्दीन शेख के तौर पर हुई है। आरोप हैं कि शेख ने रेलगाड़ी के टॉयलेट में पावर बैंक की तरह दिखने वाला जासूसी कैमरा लगाया हुआ था और उससे जुड़ा तार डस्‍टबिन के अंदर छुपा रखा था। यह सब उसने क्यों किया, इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, रेल में जासूसी कैमरा मिलने की घटना 16 मार्च की है। मुंबई से भगत की कोठी जाने वाली रेलगाड़ी के टॉयलेट से यह कैमरा जब्‍त किया गया।

spy camera in train: Spycam found in the trains toilet

अब लोग रेलवे की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, अहमदाबाद रेलवे पुलिस ने हाउसकीपर जहीउद्दीन को गिरफ्तार करने के बाद कहा है कि, उसने ही टॉयलेट में जासूसी कैमरा लगाया था और वो इस तरह महिलाओं की वीडियो बनाता था। जहीउद्दीन मुंबई में रहता है और वह रेलगाड़ियों में हाउसकीपर का काम करता है। ऐसे में ये जांच की जा रही है कि क्या उसने अन्य रेलगाड़ियों में भी ऐसे कैमरे लगाए थे। पाया गया है कि, वह अलग-अलग रेलगाड़ियों में काम करता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, संभावना है कि वह कैमरे में कैद डाटा को किसी बेचता हो। ऐसे में जांच-पड़ताल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+