हाईवे पर तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग लांघते हुए नदी में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, दोनों के पति गंभीर
जामनगर। गुजरात में जामनगर-खंभालिया हाईवे पर पाटिया गांव के पास जानलेवा हादसा हुआ, जब एक कार पुल से नदी में जा गिरी। कार पुल की रेलिंग से करीब 20 फीट नीचे पत्थरों पर कम पानी वाली जगह पर गिरी। जिससे कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों के पति गंभीर घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने उन पांचों के दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला। फिर एंबुलेंस-108 की वैन से अस्पताल पहुंचाया गया।
जामनगर के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक, हादसे का शिकार परिवार द्वारका का रहने वाला है, जो तड़के सुबह जामनगर के लिए निकला था। उस कार में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे। कार गुरुवार सुबह जब करीब 6 बजे जामनगर-खंभालिया हाईवे पर दौड़ रही थी, तो पाटिया गांव के पास ब्रिज की रेलिंग से होते हुए नीचे जा गिरी।

उस नदी में पानी नहीं था। वहां कार पत्थरों वाली जगह पर गिरी थी। जिसकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्थिति कितनी जानलेवा थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जामनगर-खंभालिया हाईवे पर इस कार के सवारों के साथ हादसा द्वारका से जामनगर आते वक्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications