स्पेशल ट्रेनों से गुजरात से 9 लाख से ज्यादा प्रवासियों को उनके गृहराज्यों में पहुंचा चुकी सरकार

अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान गुजरात में फंसे सवा नौ लाख प्रवासी स्पेशल ट्रेनों के जरिए उनके गृहराज्यों में पहुंचा दिए गए हैं। अभी भी एक लाख से ज्यादा प्रवासी गुजरात में हैं। जिन्हें भी बसों-ट्रेनों के जरिए अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा- 'गुजरात से बृहस्पतिवार को 64 ट्रेनें चल रही हैं, वो प्रवासी श्रमिकों को बिहार यूपी एमपी जैसे प्रांतों में ले जा रही हैं।'

special train for migrants from gujarat, Over 9 Lakh Migrant Laborers leave state by trains so far

अश्विनी कुमार ने बताया कि, सरकार ने लॉकडाउन की वजह से गुजरात में ही रुके पड़े प्रवासी मजदूरों के लिए कम से कम 633 ट्रेनें चलाईं। ये श्रमिक स्पेशल ट्रेनें लोगों को गुजरात से अन्य राज्य लेकर गईं। बुधवार तक रेलवे ने 2,023 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाईं, जिनमें से 633 बुधवार आधी रात तक गुजरात से रवाना हुईं और 9.18 लाख प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य लेकर गईं। अश्विनी ने दावा किया कि, सबसे ज्यादा श्रमिक विशेष ट्रेनें गुजरात से ही रवाना हुई हैं।

special train for migrants from gujarat, Over 9 Lakh Migrant Laborers leave state by trains so far

बकौल अश्वनी, बुधवार तक महाराष्ट्र से 371, पंजाब से 247 ट्रेनें रवाना हुईं। कुमार ने कहा कि, हमारे यहां से ट्रेनें मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+