6 दोस्तों ने कार पर छपवाया देश का नक्शा, ठप पड़ी टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए हर राज्य में लोगों को करेंगे जागरुक

सूरत। कोरोना महामारी के चलते देश में टूरिज्म इंडस्ट्री ठप-सी हो गई है। एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स बंद होने के कारण विदेशी टूरिस्ट्स नहीं आ रहे, तो दूसरी तरफ देशवासी भी घूमने से कतरा रहे हैं। ऐसे में 3 शहरों के 6 दोस्तों ने 28 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों के भ्रमण पर निकलने की प्लानिंग बनाई है। उन दोस्तों ने अपनी एक कार में देश का नक्शा पेंट कराया है। जिसके जरिए वे टूर ऑपरेटर्स से मिलकर जानेंगे कि कोरोना ने कितना प्रभावित किया।

Six friends printed the map of the india on a car, Visits every state to aware the people for tourism industry

इन दोस्तों में 4 तो सूरत से हैं, जबकि एक-एक मुंबई और अहमदाबाद के रहने वाले हैं। इन लोगों का कहना है कि, अपने सफर की शुरुआत 18 सितंबर को सूरत से कर दिए हैं। कुल सफर 36 दिन का होगा, जिसमें इनकी टोली 18,000 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इस मर्तबा वे भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर लोगों को टूरिज्म के प्रति जागरूक करेंगे।

Six friends printed the map of the india on a car, Visits every state to aware the people for tourism industry

छह में से एक सूरत के राजीव शाह ने बताया कि, हमने पांच दोस्तों के साथ टूरिज्म इंडस्ट्री में वॉकल फॉर वोकल की मुहिम लेकर भारत भ्रमण करने का प्लान बनाया। जिसमें तय किया कि, लोगों को टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए जागरुक करेंगे। उन्हें इसके फायदे बताएंगे। कोरोना ने यूं तो सभी सेक्टर के बिजनेस को तहस-नहस कर दिया है। किंतु इसका सबसे बुरा असर टूरिज्म सेक्टर पर पड़ा है। पाबंदियों के चलते लोग घूम-फिर नहीं पा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+