Gujarat: स्कूल प्रिंसिपल बना हैवान, रेप का विरोध करने पर मासूम को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
Gujarat School Principal Arrest: अब गुजरात में शिक्षा के मंदिर को उस इंसान ने कलंकित किया है, जिस पर स्कूल का पूरा दारोमदार होता है। दाहोद जिले की पिपलिया गांव से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक 6 साल की मासूम बच्ची को प्रिंसिपल ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, जिसका बच्ची ने विरोध किया तो दरिंदे ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव तीन दिन पहले स्कूल से ही बरामद हुआ था। अब इस घटना को लेकर खुलासा हुआ है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने ही बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, जिसके बाद मासूम के चिल्लाने पर उनसे उसकी हत्या कर दी।

19 सितंबर को स्कूल परिसर में बच्ची मृत पाई गई थी, जिसकी पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब प्रिंसिपल से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
प्रिंसिपल ने बलात्कार के असफल प्रयास के बाद हत्या करना कबूल किया है। प्रिंसिपल ने बताया कि जब उसने लड़की से बलात्कार करने की कोशिश की, तो वह चिल्लाने लगी। उसने उसे चीखने से रोकने के लिए उसके मुंह पर हाथ रखा। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसे कार के पीछे छिपा दिया और शाम को क्लास खत्म होने के बाद उसका शव स्कूल परिसर में छोड़ दिया।
प्रिंसिपल ने परिजनों को किया गुमराह
दाहोद के एसपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि मामले की जांच के लिए कुल 10 टीमें गठित की गई हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि माता-पिता ने लड़की को स्कूल प्रिंसिपल गोविंद नट के साथ उसकी कार में स्कूल भेजा था। जब वह स्कूल से वापस नहीं लौटी तो लड़की के माता-पिता ने नट से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे स्कूल छोड़कर आया था।
आरोपी ने जानिए क्या बताया?
जांच के बाद पुलिस ने गोविंद नट को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नट ने लड़की की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि क्लास समाप्त होने के बाद वह कार में वापस आया और लड़की का सामान स्कूल के गेट के पास फेंक दिया और लड़की के शव को क्लास के पीछे छोड़ दिया। 19 सितंबर की शाम को जब लड़की के माता-पिता स्थानीय लोगों के साथ स्कूल पहुंचे तो उन्होंने गेट के पास उसका सामान पाया और स्कूल परिसर में उसका शव मिला।












Click it and Unblock the Notifications