गुजरात: चार साल बाद फिर मिले 500-1000 रुपए के पुराने नोट, 16 लाख की रकम संग एक पकड़ा

हालोल। वर्ष 2016 में बंद कर दिए गए 500 और 1000 रुपए वाले पुराने नोट गुजरात में अब भी मिल रहे हैं। एलसीबी की टीम ने इस बार ऐसे 16 लाख रुपए कीमत के पुराने नोट जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दाहोद जिले की झालोद तहसील के सुथारवासा गांव में हुई, जहां पुराने नोट जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया गया।

Rs 16 lakhs Worth old indian currency notes seized in dahod, gujarat

पुलिस के अनुसार, सुथारवासा गांव निवासी मुकेश बारिया के पास बड़ी मात्रा में पुराने नोट होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद एलसीबी के निरीक्षक बी.डी. शाह व टीम ने डमी ग्राहक तैयार कर वहां भेजा। डमी ग्राहक के जरिए मुकेश के साथ भरत से संपर्क कर 16 लाख रुपए के पुराने नोट के बदले में 9 लाख रुपए के नए नोट देने का सौदा किया गया। उस सौदे के अनुरूप एलसीबी की टीम ने सुथारवासा गांव में पहुंचकर मुकेश से संपर्क किया।

Rs 16 lakhs Worth old indian currency notes seized in dahod, gujarat

बताया जा रहा है कि, डमी ग्राहक से संपर्क होने के बाद दो युवक बाइक से प्रतिबंधित 500 व 1 हजार रुपए की दर के नोट लेकर आए। यह रकम कुल 16 लाख रुपए थी। टीम ने उन दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। तो वहां चकमा देकर भरत फरार हो गया, लेकिन मुकेश पकड़ लिया गया।

Rs 16 lakhs Worth old indian currency notes seized in dahod, gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+