चप्पल को लेकर MLA से भिड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, अब बताई विवाद की वजह
विधायक रिवाबा जड़ेजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे एक एमएलए और मेयर पर जमकर चिल्लाईं। वजह ये थी कि चप्पल पहनकर वीरों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। रिवाबा ने अब विवाद की वजह बताई है।
गुजरात की जामनगर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने एमएलए पूनमबेन पर अपने रिएक्शन की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि देते वक्त मैंने अपनी चप्पल उतार दी थी। जामनगर में श्रद्दांजलि सभा के दौरान एमएलए से हुई अपनी कहासुनी को लेकर एमएलए रिवाबा ने गुरुवार एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने अपने आत्म सम्मान की वजह से ऐसा कहा था।
जामनगर में चप्पल पहनकर श्रद्धांजलि देने को लेकर एमएलए रिवाबा जाडेजा ने कहा, "सांसद पूनमबेन मैडम ने चप्पल पहनकर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी और मैंने चप्पल उतार दी. उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पीएम और राष्ट्रपति भी चप्पल नहीं उतारते लेकिन कुछ अज्ञानी लोग हैं। ओवर-स्मार्ट बनने का कमेंट मुझे पसंद नहीं आया। इसलिए मैंने आत्मसम्मान के कारण बोल दिया...क्या मैंने चप्पल उतारकर गलती की?"

VIDEO | Jamnagar North MLA Rivaba Jadeja reacts over the incident which happened during an event earlier in the day. A video had gone viral showing Jadeja, Mayor Binaben Kothari and MP Poonamben Maadam engaged in a heated exchange of words during the function. pic.twitter.com/AVvDAunjao
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2023
दरअसल, मामला जामनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मामला लखोटा झील का है। जहां शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए निगम में एक कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में रिवाबा और मेयर बीना कोठारी के साथ सांसद पूनम बेन पहुंची थी। इस दौरान रिवाबा की बीना कोठारी से कहासुनी हो गई। बीच में पहुंची एमएलए पूनम बेन पर रिवाबा की गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेयर और सांसद दोनों को सुनाते हुए कहा कि ज्यादा स्मार्ट ना बने इसके बाद सांसद ने रिवाबा को कहा कि औकात में रहें और ज्यादा होशियार बनने की कोशिन ना करें।












Click it and Unblock the Notifications