Gujarat:'भाभी अच्छी, भाई के लिए प्यार पहले जैसा', कांग्रेस का प्रचार करने पर बोलीं रवींद्र जडेजा की बहन

गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही। इस बार बीजेपी ने जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मैदान में उतारा है, लेकिन जडेजा की बहन कांग्रेस का प्रचार कर रहीं।

गुजरात चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा वहां पर जामनगर उत्तर सीट की हो रही, जहां से भारत के मशहूर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा मैदान में हैं। हैरानी की बात ये है कि जडेजा के पिता और बहन बीजेपी की जगह कांग्रेस का प्रचार कर रहे। हालांकि जडेजा का कहना है कि इससे उनको फर्क नहीं पड़ता, सबकी अलग-अलग विचारधारा है। अब इस मामले में रवींद्र की बहन नैना जडेजा का बयान सामने आया है।

Jadeja

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नैना ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100 प्रतिशत दें, बाकी जो बेहतर होगा वो जीतेगा। मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। एक भाभी के रूप में वो काफी अच्छी महिला हैं।

रिवाबा ने कही ये बात
वहीं गुजरात में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है, जिसके तहत रिवाबा ने भी राजकोट में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा कांग्रेस का प्रचार करने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोई कठिनाई नहीं है। एक ही परिवार में अलग-अलग विचारधारा के लोग हो सकते हैं। मुझे जामनगर के लोगों पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी।

पिता ने की थी ये अपील
इससे पहले रवींद्र के पिता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि मैं अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को वोट देने की अपील करता हूं। वो मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं विशेष रूप से राजपूत मतदाताओं से भूपेंद्र को वोट देने की अपील करता हूं। उनके इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+