सूरत कोर्ट से Rahul Gandhi को राहत, 13 अप्रैल तक बढ़ी जमानत, 3 मई को सजा के खिलाफ चुनौती पर सुनवाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से आज राहत मिली है। उनकी जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। सजा के खिलाफ चुनौती पर तीन मई को सुनवाई होगी।

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत को 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। राहुल की सजा के खिलाफ चुनौती पर अब 3 मई को अगली सुनवाई होगी। राहुल गांधी आज अपनी सजा को चुनौती देने सूरत सेशन कोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी के लिए राहत वाली बात ये है कि उन्हें 13 अप्रैल को कोर्ट में पेश नहीं होना होगा। इस दौरान कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद थे।
अदालत में अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी सूरत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। कोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये 'मित्रकाल' के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!
Recommended Video

राहुल गांधी ने अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में सूरत में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर जमा हुए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराया था। आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। मोदी सरनेम के मानहानि मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है।
कांग्रेस के दिग्गज रहे मौजूद
राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह और आनंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता भी गांधी के साथ गुजरात के सत्र न्यायालय गए। राहुल गांधी के सूरत पहुंचने से कुछ घंटे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को सूरत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। पार्टी प्रवक्ता ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के वीडियो शेयर किए थे।
क्या था राहुल गांधी का बयान
बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि नीरव मोदी और ललित मोदी हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से भाग गए हैं। इसके बाद मोदी सरनेम वाले ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को जिस मामले में सजा मिली, 2019 के चुनाव में EC ने उन्हें छोड़ा क्यों था? बीजेपी ने की थी शिकायत












Click it and Unblock the Notifications