Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी ने माधवसिंह सोलंकी के निधन पर जताया शोक, बोले- कांग्रेस की विचारधारा मजबूत की

madhavsinh solanki news today, अहमदाबाद। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे व युवा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवसिंह सोलंकी के निधन पर शोक जताया। सोलंकी के निधन पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि, पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन से स्तब्ध हूं। राहुल ने लिखा- ''माधवसिंह सोलंकी को कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।''

Recommended Video

    Madhavsingh Solanki Passes Away: PM Narendra Modi और Rahul Gandhi ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi condoles on Madhav Singh Solanki, senior Congress leader and former Chief Minister of Gujarat

    94 वर्षीय माधवसिंह सोलंकी का निधन
    94 वर्षीय माधवसिंह सोलंकी ने आज तड़के दम तोड़ दिया। उनकी तबियत ठीक नहीं थी। बेटे भरतसिंह सोलंकी ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शोक-संवेदनाएं जताने उनके घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने दुख जताया है। वहीं, गुजरात से बाहर के कांग्रेस नेता भी उनकी मृत्यु पर दुख प्रकट कर रहे हैं।

    Rahul gandhi condoles on Madhav Singh Solanki, senior Congress leader and former Chief Minister of Gujarat

    राज्य के 4 बार CM रहे
    माधवसिंह का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। वह यहां एक कोली परिवार में जन्मे थे। राज्य के 4 बार मुख्यमंत्री रहे। वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "उन्हें समाज के लिए उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।"

    Rahul gandhi condoles on Madhav Singh Solanki, senior Congress leader and former Chief Minister of Gujarat

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+