वडोदरा: बेकाबू भीड़ का पथराव रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फायरिंग, कई अफसर जख्मी
अहमदाबाद/वडोदरा. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान गुजरात में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां वडोदरा में भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। बवाल शांत करने के पुलिस जाप्ता तैनात हुआ। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प होने लगी। पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया। फायरिंग भी करनी पड़ी। भयंकर झड़प के दौरान पुलिस के कई आलाधिकारियों को चोटें आईं। पत्थरबाजी में अफसर समेत पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

गुजरातभर में 8 हजार लोगों पर एफआईआर हुईं
पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल रहे 8 हजार लोगों पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। शुक्रवार को इस मामले में अहमदाबाद से कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

अहमदाबाद: 25 से ज्यादा सिपाही घायल हो गए
संवाददाता के अनुसार, अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में गुरुवार को भारी पथराव हुआ। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें 25 से ज्यादा सिपाही घायल हो गए। इस हमले में एक डीसीपी, एक एसीपी समेत कॉन्सटेबल्स शामिल हैं।

बनासकांठा में 3022 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज
पुलिसकर्मियों पर हमले के संदर्भ में अहमदाबाद में 5 हजार लोगों पर ईसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। इन केसों में हत्या की साजिश, शासकीय कार्य में बांधा डालने जैसी धाराएं लगाई गईं। वहीं, गुरुवार को बनासकांठा के मुख्य हाईवे पर भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर हमला किया था। इस मामले में 3022 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया। इनमें से 22 की पहचान कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications