AAP का दावा- अहमदाबाद दफ्तर पर की पुलिस ने रेड, केजरीवाल बोले- बुरी तरह बौखला गई है BJP
नई दिल्ली, 12सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) ने अहमदाबाद कार्यालय पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई का दावा किया है। इसको लेकर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात में आप की लोकप्रियता से असुरक्षित महसूस कर रही है। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने आप नेता इसुदान गढ़वी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात के लोगों से मिल रहे अपार समर्थन से बुरी तरह हिल गई है। गुजरात में आप के पक्ष में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी छापेमारी शुरू हो गई है। दिल्ली में कुछ नहीं मिला था और गुजरात में भी कुछ नहीं मिला।

केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आयेंगे।
— Isudan Gadhvi (@isudan_gadhvi) September 11, 2022
आप नेता ने किया था रेड का दावा
गुजरात के आप नेता इसुदान गढ़वी ने ट्विटर पर दावा किया था कि गुजरात पुलिस ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के राज्य में पैर रखने के बाद दो घंटे तक पार्टी के अहमदाबाद कार्यालय पर छापा मारा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अहमदाबाद पुलिस ने आप के कार्यालय पर दो घंटे तलाशी ली और उसके बाद चले गए। रेड के दौरान गुजरात पुलिस को कुछ नहीं बोला। जाते समय गुजरात पुलिस ने कहा कि अभी जा रहे हैं, लेकिन फिर आएंगे।
मनीष सिसोदिया ने भी किया ट्वीट
अहमदाबाद कार्यालय पर रेड को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है। गुजरात चुनाव में भाजपा का एकमात्र लक्ष्य अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह से रोकना है। सिसोदिया ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं केजरीवाल जी से इतने डरते क्यों हो?
स्थानीय पुलिस ने छापे से किया इनकार
एक तरफ जहां आप छापेमारी का दावा कर रही है और छापेमारी का वीडियो भी जारी किया है। जबकि दूसरी तरफ अहमदाबाद पुलिस ने इस तरह की छापेमारी को लेकर इनकार किया है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, आप ने कहा कि पार्टी ऐसे राज्य में काले घोड़े के रूप में उभर रही है, जहां पारंपरिक लड़ाई हमेशा भाजपा और कांग्रेस के बीच होती है। लेकिन अपने आकर्षक चुनावी वादों और रणनीतिक रैलियों के साथ, आप अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसकी वजह से भाजपा डर बौखला गई है।
Gujarat | The news that the Aam Aadmi Party office has been raided by the police has come to light through social media. No such raids have been carried out by the city police: Ahmedabad Police
— ANI (@ANI) September 12, 2022
ये भी पढ़ें- गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सोमनाथ में करेंगे 16 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण












Click it and Unblock the Notifications