Morbi Bridge Collapse: मोरबी के जानलेवा हादसे पर बोलते हुए भावुक हुए PM मोदी, बनासकांठा में कहीं ये बातें

PM Modi On morbi bridge accident: गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज हादसे में सैकड़ों लोगों की जानें गईं। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं और कई अभी भी लापता हैं। इस हादसे पर ​कई राजनेताओं ने शोक जताया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखने आए। इस दौरान वह मोरबी हादसे पर बोलते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि, 'मोरबी में भयंकर, पीड़ादायक घटना से मन बहुत व्यथित है..दुविधा में हूं।'

Recommended Video

    Gujarat Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे PM Narendra Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी *News
    PM narendra Modi in Gujarats Banaskantha, gets emotional as talks about Morbi Bridge Collapse

    मोदी ने कहा कि, 'जनहित में हम विकासकार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। ये अविलंब होने चाहिए। हमारा सेवाभाव-दायित्व बड़ा है, तो मन मजबूत कर लिए हैं।' ऐसी बातें कहते हुए उन्होंने दुखी मन से विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
    बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि, भाजपा की सरकार राज्य को नई उूंचाइयों पर ले गई है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यहां वर्ल्ड क्लास फैसलिटीज मुहैया कराई जा रही हैं। अब यहां बनासकांठा जिले में एक बार फिर हजारों करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+