PMJAY-MA Ayushman Card: गुजरात में PM मोदी ने वितरित कराए 'आयुष्मान कार्ड', मिलेंगे कई फायदे
PM modi PMJAY-MA yojana Ayushman Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना तहत खास 'आयुष्मान' कार्ड वितरण कराए। 'पीएमजेएवाई-एमए' एक बेहतरीन स्वास्थ्य योजना है। इस योजना की शुरूआत मोदी ने 4 सितंबर 2012 को बीपीएल परिवारों के लिए कराई थी, तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इस योजना के तहत सरकार आमजन को किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर सर्जिकल प्रक्रियाओं को पूरी कराने हेतु 2 लाख रुपये तक का खर्च वहन करती है। प्रधानमंत्री बनने के 4 साल बाद यानी कि वर्ष 2018 में नरेंद्र मोदी ने जन-आरोग्य योजना की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार की योजना को एकीकृत कर दिया। सरकार का दावा है कि, इस योजना से अब लाखों गुजरातियों का भला होगा।

आज पीएम मोदी ने गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उनकी ओर से बताया गया कि, गुजरात में 50 लाख आयुष्मान कार्ड छप चुके हैं और जल्द ही परिवारों को वितरित किए जाएंगे। आज मोदी द्वारा कार्ड-वितरण होगा, यह जानकारी पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दे दी गई थी। बता दें कि, बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2012 में मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) स्कीम की शुरुआत की थी।

2018 में हुई 'आयुष्मान भारत' जन आरोग्य योजना की शुरुआत
गुजरात भाजपा के एक नेता ने कहा कि, 'गुजरात राज्य में मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) स्कीम की कामयाबी को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत, हर परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का दिया जाता है। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या और उम्र की कोई सीमा नहीं है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय स्तर की केयर के लिए अस्पताल में भर्ती होने वित्तीय सहायता दी जाती है।'

2 योजनाओं का विलय किया गया
खास बात यह है कि, बाद में मुख्यमंत्री अमृतम योजना का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना में ही विलय कर दिया गया। इस तरह इसका नाम PMJAY-MA हो गया। इसलिए, एमए/एमएवी और एबी-पीएमजेएवाई के लाभार्थी एकीकृत पीएमजेएवाई-एमए कार्ड के लिए योग्य हो गए हैं।
'सीएनजी और पीएनजी पर वैट घटाया'
गुजरात के मंत्री जीतू वघानी ने घोषणा की कि, गुजरात सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट (मूल्य वर्धित कर) 10% घटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications