अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर, नगर निकाय है संचालक
अहमदाबाद नगर निगम (AMC) का शिक्षा ट्रस्ट मेडिकल कॉलेज संचालित करता है। इसका नाम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया। AMC भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निकाय है। pm modi ahmedabad medical college amc
गांधीनगर (गुजरात), 15 सितंबर : अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट (MET) अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में कॉलेज चलाता है। नगर निगम के अध्यक्ष हितेश बरोट ने गुरुवार को घोषणा की, "अब, शहर के मणिनगर इलाके में AMC संचालित LG अस्पताल के परिसर से चलने वाले 'AMC-MET मेडिकल कॉलेज' को 'नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा।

गुरुवार को MET की स्थायी समिति की बैठक में मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा गया।
नगर निगम अध्यक्ष हितेश बरोट ने कहा, कॉलेज का निर्माण तब किया गया था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। बता दें कि पिछले साल अहमदाबाद में मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम के रेनोवेशन के बाद इसका नाम भी प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया था। इस कदम के बाद काफी विवाद भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications