गुजरात में भरे बाजार युवक ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगाई, लोग बोरियां लेकर बचाने दौड़े

पाटणं। गुजरात के पाटणं शहर में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने बीच बाजार खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। फिर वह चीत्कार करते हुए इधर-उधर भागने लगा। उसे देखकर लोग बचाने दौड़े। लोगों ने आग बुझाने के लिए बोरियां उठाईं और मिट्टी भी फेंककर मारी। हालांकि, आग बुझने तक युवक की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Patan: In the market a man Set Fire By Spraying Kerosene, People Run To Save life

युवक द्वारा खुद को आग लगा लेने के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि, वो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से वह रुष्ट हो गया था। उसने मरने की ठानी। इसीलिए बीच बाजार खुद को आग लगा ली। हालांकि, उसकी पहचान सामने नहीं आई है। लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया था।

Patan: In the market a man Set Fire By Spraying Kerosene, People Run To Save life

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उसमें साफ दिख रहा है कि, वो सुलगती आग से छटपटा रहा था। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे। कुछ देर बाद आग बुझ तो गई, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+