17 साल की बेटी हुई प्रेग्नेंट, मां-बाप ने 50 हजार में बेच दिया, रिश्तेदारों ने कहा- 5 लाख मांगो

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के शिनोर तालुके की एक लड़की को 50 हजार रुपए में बेच दिया गया। वह लड़की 17 साल की है और प्रेग्नेंट हो गई थी। उसने अपने मां-बाप पर आरोप लगाए कि, उन्होंने बेचा। इस काम के लिए रिश्तेदारों ने उन्हें उकसाया। रिश्तेदारों ने यहां तक कह दिया कि, 50 हजार नहीं, पांच लाख मांगो।

Parents Sold Their 17 year-old Daughter when Shes Got Pregnant

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित लड़की नाबालिग है। उसका कहना है कि, पापा ने लिव इन पार्टनर को बेच दिया। उसके बाद पापा ने और पैसे मांगे तो परेशान होकर उसके पार्टनर ने वापस घर भेज दिया। जिसके बाद वो पुलिस के पास गई। तब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा।

Parents Sold Their 17 year-old Daughter when Shes Got Pregnant

पीड़िता की शिकायत में बताया गया है कि, 1 जून को उसके प्रेमी विकास वसावा ने उसे घर छोड़ने को कहा है। वो अपने इस प्रेमी के साथ लिव-इन में रहती थी। वो घर आई तो मां-बाप ने स्वीकार करने से मना कर दिया। उन्होंने उसकी कस्टडी विकास वसावा को दे दी। इसके लिए उससे बाकायदा 50 हजार रुपये भी लिए। लड़की को इस सौदे के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन वे दोनों साथ ही रह रहे थे। कुछ महीने पहले ही लड़की के रिश्तेदारों ने उसके पिता को भड़काना शुरू किया कि वे वसावा से 50 हजार रुपए नहीं, बल्कि 5 लाख रुपए लें। तब मां-बाप और पैसे मांगने लगे। हारकर वसावा ने लड़की को वापस भेज दिया। अब वह लड़की गर्भवती है।

पता चला है कि, विकास वसावा मजदूरी का काम करता था। इसलिए उसने इतने पैसे देने से इनकार कर दिया। जब लड़की का पिता बार-बार पैसे मांगता रहा तो विकास ने लड़की को उसके पिता के घर वापस भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+