बॉलीवुड फिल्में कर चुके वसीम बिल्ला की गुजरात में हत्या, 4 लोग सीने में गोलियां दागकर भागे

नवसारी. गुजरात में सूरत के कुख्यात अपराधी वसीम बिल्ला की नवसारी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात वसीम कार से नवसारी के छापरा रोड गया था। वहीं बाइक सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया। 4 राउंड फायर कर वे चारों वहां से फरार हो गए। गोलियां वसीम के सीने पर लगीं। पता चलने पर वसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिरौती की वसूली करता था बिल्ला

फिरौती की वसूली करता था बिल्ला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वसीम मिर्जा उर्फ वसीम बिल्ला का सूरत के किसी शख्स के साथ 5 करोड़ रुपए के लेन-देन का मामला चल रहा था। केस दर्ज होने के बाद वसीम को सूरत से तडीपार कर दिया गया था। ऐसे में वह बुधवार की शाम को नवसारी में छापरा रोड पर मणिनगर के पास से गुजर रहा था। वह एक कार में था, हमलावरों ने उसकी हत्या उसी समय की।

हमलों के कई वीडियो आए थे सामने

हमलों के कई वीडियो आए थे सामने

बताया जाता है कि, सूरत झांपा बाजार में रहने वाला वसीम सूरत के कुख्यात नासिर सूरती और उसके भाई की गैंग में शामिल होने के बाद फिरौती वसूलने का काम करता था। सूरत से तड़ीपार होने के बाद वसीम अपने पिता के साथ नवसारी में रिंग रोड स्थित अपार्टमेंट में रहता था।

सूरत से तडीपार हुआ था वसीम मिर्जा

सूरत से तडीपार हुआ था वसीम मिर्जा

वसीम को फिल्म स्टार्स के साथ फोटो खिंचाने का शौक था। उसके सलमान खान, टाइगर श्राफ जैसे एक्टर्स के साथ फोटो थे। उसने कई बॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+