गुजरात पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नाइजीरियाई युवक-युवती को पकड़ा, भारी मात्रा में शराब जब्त

गुजरात पुलिस ने फिल्म स्टाइल में किया ​पीछा, 146 शराब की बोतलें ले भागते नाईजीरियाई युवक को उसकी बहन के साथ पकड़ा

gujarat news, वलसाड। गुजरात में वलसाड जिले के पारड़ी हाईवे पर गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को देखा। उसकी स्पीड़ तेज हो गई तो पीछा किया और बगवाड़ा टोल के निकट पारडी विश्राम होटल के पास उसे रुकवाया। कार में बैठे लोगों पर नजर डाली सिपाही चौंक गए। दरअसल, उसके अंदर एक नाइजीरियाई और युवती बैठे। उनके पास भारी मात्रा में शराब मौजूद थी।

88,000 रुपये की 146 शराब की बोतलें मिलीं

88,000 रुपये की 146 शराब की बोतलें मिलीं

पुलिस ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला। युवक ने अपना नाम ब्रायन चेखवारा बताया, वहीं उसकी कज़िन सिस्टर ने अपनी उम्र 21 वर्ष बताई। युवक की उम्र 24 साल थी। दोनों के पास से 88,000 रुपये की 146 शराब की बोतलें मिलीं। दोनों दमन से यह शराब लाए थे। उनके पास से वडोदरा के पारुल कॉलेज के आईडी कार्ड मिले थे। कॉलेज की किताबें भी पुलिस ने बरामद कींं।

पूछताछ में करनी पड़ी मशक्कत

पूछताछ में करनी पड़ी मशक्कत

युवक-युवती दोनों के दक्षिण अफ्रीका के नाइजीरियाई मूल के होने के कारण, पुलिस को उनसे जुड़े तथ्यों का पता करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी भाषा को समझ़ने के लिए दु-भाषीए की मदद लेनी पड़ी। इसके लिए एक मुस्लिम व्यक्ति बुलाया गया, जिसने दोनों की बातें पुलिस को समझाईं। वहीं, पारडी पुलिस स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दोनों दमन के होटल में ठहरे

दोनों दमन के होटल में ठहरे

पूछताछ में युवकों ने वडोदरा पारुल कॉलेज के आईकार्ड को अपने वर्तमान पते के रूप में दिखाया और पुलिस को बताया कि वे दोनों दमन के एक होटल में ठहरे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे। शराब से भरी कार का पीछा करने की कारवाई में पारडी के पीएसआई एचसी जाला के अलावा सिपाही उमेश, जगजीवन नरसिम्हा, युवराज आदि शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+