गुजरात: मां से शिशु में पहुंचा कोरोना, जन्म के 5वें दिन चला पता, 11 दिन की आयु में वेंटिलेटर पर

सूरत अप्रैल 13, कोरोना वायरस के कहर से गुजरात का सूरत शहर कंपकंपा रहा है। यहां रोज सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों के मामलों में यह अन्य शहरों से आगे है। श्मशानों पर रोज 80 से ज्यादा लाशें पहुंच रही हैं। ऐसे में चौबीसों घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। आज सूरत से ऐसा मामला सामने आया है, जो कि शायद किसी शहर में नहीं हुआ।

New born baby covid infected due to her mother, hospitalized in surat

सूरत में कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, मां से शिशु भी कोरोना संक्रमित हो गया। जिसका पता उसके जन्म के 5वें दिन चला। जिसके बाद उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाना पड़ा। 11 दिन का वह मासूम अब वेंटिलेटर पर है। लोग उसकी जिंदगी की दुआ कर रहे हैं।

एक डॉक्टर ने बताया कि, जन्म के बाद नवजात शिशु सामान्य था। मगर 5वें दिन एक्स-रे किया तो बिल्कुल सफेद आया। यानी वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पेश सिंघवी ने बताया कि बच्चे की मां संक्रमित थी। हालांकि, काफी देखरेख की वजह से बच्चे की हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+