लॉकडाउन में खूनी संघर्ष, 2 भाइयों को चाकू घोंपकर मारा, घर के बाहर अर्द्धनग्न लाशें फेंक भागे हत्यारे

अरवल्ली। गुजरात में अरवल्ली जिले की भिलोड़ा तहसील के कुडोल (सुंदरपुर) गांव में लॉकडाउन की दरम्यान खूनी संघर्ष हुआ। दो लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। उन्हें चाकू और लोहे की सरिया से मारा। उसके बाद मृतकों की शर्ट फाड़कर हत्यारे अर्द्धनग्न लाशें गांव में छोड़कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

Murder of Two Brothers in aravalli district gujarat

भिलोडा पुलिस के अनुसार, कुंडोल गांव निवासी राजेंद्र एवं उसी गांव निवासी चंद्रेश भूरजी कोपसा के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को राजेंद्र अपने छोटे भाई विनोद असारी के साथ आशीर्वाद दानियल के घर पर जाकर उसे समझाने बुझाने गया था। वहीं, दोनों के बीच हुई तकरार ने उग्र रूप धारण कर लिया। उस दौरान आशीर्वाद दानियाल और चंद्रेश कोपसा ने चाकू और लोहे की सरिया से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

Murder of Two Brothers in aravalli district gujarat

मृतकों में कुंडोल गांव निवासी राजेंद्र एवं उनका भाई विनोद युसूफ असारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, इन मृतकों के शर्ट उतार कर दोनों के शव को गांव में नग्न अवस्था में छोड़कर हत्यारे वहां से फरार हो गए थे। इस संबंध में मृतका की पुत्री के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें जेल भेज दिया है। उनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयोग हथियार भी बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+