गुजरात में हुए 59,488 लोगों के कोरोना-टेस्ट, अभी इन जिलों तक नहीं पहुंचा वायरस- VIDEO

गांधीनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के इस दौर में आए रोज हजारों लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। राज्य में अब तक 59,488 लोगों की कोरोना वाली जांचें हो चुकी हैं। 70 लाख से ज्यादा आबादी का सर्वे कराया जा चुका है। यह जानकारी गुजरात के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने दी। जयंती ने कहा कि, पूरे राज्य में अब तक संक्रमण के 4082 मामले दर्ज किए गए। जिनमें सर्वाधिक 2777 मामले अकेले अहमदाबाद से हैं। ​कुल मरीजों में से 527 को ठीक किया जा चुका है। जबकि, 34 लोगों की हालत नाजुक बताई गयी है।

राज्य के तीन जिले अब भी ऐसे जहां नहीं फैला संक्रमण
जयंती ने आगे कहा कि, अस्पतालों में 3324 लोगों की हालत स्थिर है। फिलहाल राज्य के 33 जिलों में से तीन जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं। ये जिले हैं- द्वारका, अमरेली और जूनागढ़। हालांकि, इन जिलों में भी लॉकडाउन लागू है। इन तीन जिलों के अतिरिक्त 30 जिलों में कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं। बुधवार के दिन ही कोरोना वायरस के 308 नए केस दर्ज हुए। 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई। बीते रोज के कुल 308 मामलों में से सबसे अधिक अहमदाबाद 234, सूरत में 31, वड़ोदरा 15, आणंद 11, गांधीनगर, भावनगर 2-2, नवसारी और राजकोट 3-3, पंचमहाल 4, मेहसाणा, महिसागर और बोटाद में 1-1 मामला सामने आया।

More than 59000 people Covid-19 Tests done in gujarat so far

इन जिलों में कोरोना वायरस ने लोगों को जद में लिया
कोरोना संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं। इसके बाद सूरत में 601, वड़ोदरा 270, आणंद 71, राजकोट 58, भावनगर 43, भरुच 31, गांधीनगर 38, पाटण 17, पंचमहाल 24 बनासकांठा 28, नर्मदा 12, छोटाउदेपुर 13, कच्छ 6, मेहसाणा 8, बोटाद 20, पोरबंदर 3, दाहोद 4, गिर-सोमनाथ 3, खेडा 6, साबरकांठा 3, अरवल्ली 18, महिसागर 11, वलसाड 5, नवसारी 6, डांग 2, जामनगर, मोरबी, तापी और सुरेन्द्नगर में 1-1 मामला ​सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+