Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे मोरबी, मृतकों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा
gujarat morbi bridge accident: गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से सैकड़ों जिंदगियां खत्म हो गईं। मृतकों की संख्या सोमवार सुबह तक 190 पहुंच गई, जिनमें 25 बच्चे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी ज्यादा है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मोरबी आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे मोरबी
आज दोपहर को अधिकारियों ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी कि 1 नवंबर को मोरबी (गुजरात) पहुंचेंगे। बता दें कि, मोरबी में जानलेवा हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराना पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था। उसके बाद रेनोवेशन करके 6 दिन पहले ही इसे पब्लिक के लिए दोबारा खोला गया था। बताया जा रहा है कि, यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत की गई थी। 25 अक्टूबर को यह ब्रिज आम लोगों के लिए पुन: खोला गया।
भाजपा सांसद के परिजन भी मारे गए
इस हादसे में राजकोट के भाजपा सांसद मोहनभाई कुंडारिया के परिवार के 12 लोग भी मारे गए। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर 02822243300 जारी किया गया है। मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications