Morbi bridge collapse: ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस हादसे में 134 लोगों की जान चली गई थी। चार्जशीट में आरोपी के तौर पर ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल का नाम शामिल किया गया था।

Morbi bridge collapse Update: गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे के मामले में मंगलवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल ने मोरबी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इससे पहले मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के मामले में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई थी। इस हादसे में 134 लोगों की जान चली गई थी। चार्जशीट में आरोपी के तौर पर ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल का नाम शामिल किया गया था।
बता दें कि गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में शुक्रवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल गई थी। चार्जशीट में जयसुख पटेल को आरोपी बनाया गया था। इससे पहले ओरेवा ग्रुप की ओर हादसे को लेकर मुआवजा देने की बात कही थी, जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि मुआवजा देकर दण्ड से बचा नहीं जा सकता।
मोरबी ब्रिज हादसे में कोर्ट मे दाखिल चार्जशीट 1262 पेज की है। जिसमें ओरेवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल को भी आरोपी के तौर पर पेश किया गया है। मामले में इससे पहले 24 जनवरी को गुजरात की एक अदालत ने ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।
Recommended Video

जयसुख पटेल (Jaysukh Patel) ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए 20 जनवरी को मोरबी सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। मामले में अब तक अजंता मैन्युफैक्चरिंग (Oreva group) के चार कर्मचारियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ओरेवा समूह के दो प्रबंधक और इतनी ही संख्या में टिकट बुकिंग क्लर्क शामिल हैं जो ब्रिटिश युग के पुल का प्रबंधन कर रहे थे।
गुजरात के मच्छु नदी पर सस्पेंशन ब्रिज (Morbi suspension bridge) का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। जिसके नवीनीकरण, मरम्मत और संचालन का ठेका अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) को मिला था। पिछले साल 30 अक्टूबर को ये पुल टूट गया था। जिस वक्त हादसा हुआ पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- मोरबी हादसा: पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications