PM मोदी ने 75 हजार नियुक्ति पत्र बंटवाए तो जानिए क्या बोलीं सरकारी नौकरी पाने वाली लड़कियां?

75000 jobs by PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया था। उस वादे के पहले चरण में आज 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिन युवाओं को नौकरी मिली, वे खुशी जाहिर करते देखे गए। गुजरात में सरकारी नौकरी पाने वाली लड़कियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने लॉन्च किया Rozgar Mela, देखिए देश के युवाओं ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी *News
    जिन्हें मिली नौकरी, क्या बोले वे युवा?

    जिन्हें मिली नौकरी, क्या बोले वे युवा?

    रोजगार मेले पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नवनियुक्त कर्मी उर्वर्शी ने कहा कि, सरकारी नौकरी मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हो रही है कि अब मैं केंद्र सरकार की कर्मचारी बन गई हूं। वहीं, जूही नामक युवती ने कहा कि, हमारे PM द्वारा देश में रोजगार देने का वादा किया गया था। आज मुझे सरकारी नौकरी मिलने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।

    'प्रधानमंत्री ने पूरा किया रोजगार का वादा'

    'प्रधानमंत्री ने पूरा किया रोजगार का वादा'

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह रोज़गार मेला पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार के लगभग प्रत्येक विभाग में ये नियुक्तियां हुई हैं और प्रत्येक स्तर पर हुई हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं।

    केंद्रीय मंत्रियों ने कहीं ये बातें

    केंद्रीय मंत्रियों ने कहीं ये बातें

    रोज़गार मेला पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है- रोजगार मेले के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह। आजादी के अमृत महोत्सव पर 75000 देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं, ये पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांक लगाई है। उन्होंने कहा कि, स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि, अब भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+