गुजरात में AAP चुनाव जीती तो महानगरों में हर 4 KM पर बनाए जाएंगे स्कूल- मनीष सिसोदिया
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी यदि गुजरात का आगामी चुनाव जीतती है तो वह 8 शहरों में हर 4 किलोमीटर पर स्कूल बनाएगी। इसके साथ ही विघार्थियों के लिए बहुत-सी सुविधाएं की जाएंगी। यह ऐलान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। मनीष सिसोदिया, जिनसे सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए लेकिन वह गुजरात में बदलाव लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि, गुजरात में हमारा मिशन रुकेगा नहीं। सरकार बनी तो आठों महानगरों में स्कूलों का निर्माण कराएंगे।

मनीष सिसौदिया ने आज कहा कि, अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो वह एक साल के भीतर आठ शहरों में हर चार किलोमीटर पर एक सरकारी स्कूल बनाएगी। वह बोले- हम गुजरात के आठ बड़े शहरों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, राजकोट, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में हर चार किलोमीटर पर एक सरकारी स्कूल खुलवाएंगे।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गुजरात के लोग अपने बच्चों के लिए स्कूल बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्कूल बनाने वाली पार्टी का चुनाव करेंगे। वे ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करके स्कूल बनाने वालों को जेल में नहीं डालते।"

निजी स्कूलों से भी बेहतर स्कूल बनाएंगे
सिसोदिया ने दावा किया कि आप की टीम द्वारा किए गए स्कूलों की मैपिंग के अनुसार, गुजरात के 48,000 सरकारी स्कूलों में से 32,000 खराब स्थिति में पाए गए। सिसोदिया ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो आप सरकार आठ शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, राजकोट, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में हर 4 किलोमीटर पर एक सरकारी स्कूल बनाएगी।
उन्होंने कहा, "एक साल के भीतर हम हर चार किलोमीटर पर एक शानदार सरकारी स्कूल का निर्माण करेंगे जो इन 8 शहरों के निजी स्कूलों से भी बेहतर होगा।"

करोड़ छात्रों का भविष्य खराब दिख रहा
सिसोदिया ने कहा कि आप ने गुजरात में निजी और सरकारी स्कूलों की मैपिंग की और उनकी स्थिति में सुधार के लिए योजना बनाई। उन्होंने दावा किया, 'हमने गुजरात के बजट का भी अध्ययन किया है। हम लोगों को बताना चाहते हैं कि भाजपा के 27 साल के शासन में स्कूलों पर कोई काम नहीं हुआ है।' सिसोदिया ने आगे कहा- "हमने देखा है कि 44 लाख छात्र निजी स्कूलों में जाते हैं और इन सभी छात्रों के माता-पिता संस्थानों के बारे में शिकायत करते हैं। उन्हें (स्कूलों) अपनी मर्जी से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अन्य 53 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में जाते हैं। अभी गुजरात में एक करोड़ छात्रों का भविष्य खराब दिख रहा है।"
राज्य के 18,000 स्कूलों में कक्षाएं नहीं हैं
सिसोदिया ने कहा कि राज्य के 18,000 स्कूलों में कक्षाएँ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "सरकार का बजट शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देता है। कोई शिक्षक नहीं हैं, विद्या सहायक (शिक्षण सहायक) की नियुक्ति नहीं की गई है, और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित नहीं की गई है।"
सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटी के अनुसार, इन सभी रिक्तियों को गुजरात में आप की सरकार बनने के एक साल के भीतर भर दिया जाएगा।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications