बाइक चला रहे युवक की जेब में फटा मोबाइल, इलाज मिलने से पहले ही दर्दनाक मौत
मोरबी। यहां शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बाइक सवार एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। जिससे पैंट में आग लग गई, संतुलन बिगड़ने पर चलती बाइक फिसल गई। जमीन पर गिरे युवक को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर, उपचार मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मोरबी की घटना
मोबाइल में ब्लास्ट के बाद हुई इस मौत की घटना ने तहलका मचा दिया। शहरभर में इसकी चर्चा होने लगी। संवादाता ने बताया कि, मृतक की पहचान 27 वर्षीय गुड्डू सहानी के रूप में हुई है। वह हर रोज की तरह ही नौकरी पर जाने के लिए बाइक से निकला था। उस समय उसके पैंट की जेब में रेडमी का मोबाइल फोन रखा हुआ था।

जेब में रखा फोन अचानक फटा
गुड्डू वांकानेर हाइवे पर था, तभी अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। सहानी हड़बड़ा गए। उनकी टांग जल गई और बाइक से नीचे लुढ़क गए। वहां से गुजरते लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचवाया। मगर, इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। गुजरात में इससे पहले भी ऐसी की घटना हो चुकी है, जब मोबाइल अचानक फट गया।

युवक की जान गई
एक बार एक फोन चार्जिंग के लिए लगाया गया था, तभी आग लग गई। उसी प्रकार जेब में रखे मोबाइल का टेंपरेचर बढ़ने पर वह फट गया। संवाददाता का कहना है कि, आज यह जो हादसा हुआ, उसमें युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। उसे जान गंवानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications