भाभी के बार-बार मना करने पर देवर ने किया दुष्कर्म फिर लगा दी आग
जुनागढ़ । गुजरात के जुनागढ़ जिले के बिलखा इलाके में एक शख्स ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आग के हवाले कर दिया। घटना के चलते झुलसी हुई विवाहिता को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। विवाहिता के निवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शहर में रहनेवाले एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ एक माह पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पिछले कई दिनों से वह भाभी को उसकी बहन के साथ सगाई करवाने के लिए कहता था। लेकिन देवर की हरकतों से वाकिफ भाभी बात को टालती रहती थी। 16 सितंबर को भी देवर ने भाभी के पिता से बात करने की जिद की।
लेकिन भाभी द्वारा बात टालने का प्रयास किया गया। जिसके कारण गुस्साए देवर ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। हालांकि उसी समय अन्य परिजन आ गए और आनन-फानन में पीड़िता को तुरंत अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद थाने में मामले की शिकायत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ेंः पत्नी के छोड़ जाने के बाद अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा कलयुगी पिता












Click it and Unblock the Notifications